हिस्ट्रीशीटर शिवा बटला उर्फ शिवराज और अमित उर्फ भाया का मकान किया ध्वस्त
के डी अब्बासी कोटा
। कोटा शहर के आर के पुरम थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर शिवा बटला उर्फ शिवराज और अमित उर्फ भाया का मकान आज भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच आरके पुरम क्षेत्र दौलतगंज एवं कबीर आश्रम के पास ग्राम आवली में स्थित मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।वन विभाग व पुलिस के 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 1 पुलिस उप अधीक्षक एव 4 पुलिस निरीक्षक * सहित 150 जवानो के पुलिस बल के द्वारा अल सुबह कि गई कार्यवाही।शिवा बटला उर्फ शिवराज थाना आरकेपुरम कोटा शहर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ • कोटा शहर के अलग-अलग थानो मे अपहरण, लुट, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे गम्भीर प्रवृत्ति के 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।





