कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,
के डी अब्बासी कोटा
, जनवरी। राजस्थान के कोटा ग्रामीण पुलिस की आला अफसर ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देश ग्रामीण पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए
26 जनवरी को दो तस्करों से दो ट्रकों को जप्त कर एक करोड़ 25 लाख की विभिन्न ब्राण्ड की 1031 पेटी पंजाब निर्मित अवैध अग्रेंजी शराब बरामद की
है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि शराब तस्कर ओमाराम व प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही कनवास थाने पर प्रकरण दर्ज किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुरेश शंकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदाथ वांछित अपराधियो व साइबर
फोर्ड के अपराधियो की धरपकड के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण के सुपरविजन में पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार के निर्देशन में कनवास थाना प्रभारी श्यामा राम के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही की गई है।






