Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के सर्राफा व्यापारी से ग्राहक बन कर जेवरात चुराने वाली ईरानी गैंग का एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किए जेवरात बरामद

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से बताया किफरियादी  अनिल की नान्ता स्थित ज्वैलरी की दुकान से ग्राहक बन कर सोने के आभूषण चोरी करने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु  दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में,  गंगा सहाय शर्मा वृत्ताधिकारी वृत केन्द्रीय कोटा शहर के पर्यवेक्षण में  नवल किशोर शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना नान्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अभियुक्तों की पहचान कर लगातार पीछा करते हुए को अभियुक्त काला उर्फ मुख्तवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

फरियादी अनिल ने पुलिस थाना नान्ता पर रिपोर्ट दी कि 7 तारीख को मेरी दुकान पर दो अनजान राह चलते ग्राहक आये और उनमे से एक ग्राहक ने चांदी का 1 सूरज 120रु. का खरीदा। दुसरे ग्राहक ने सोने की बाली दिखाने की बोला तब मैने अपनी दुकान मे से सोने के डिब्बे मे से बाली की थैली निकाल कर दिखाई दोनो ग्राहको में एक ग्राहक ने मेरी दुकान के सोने के डिब्बे में 12 मंगलसुत्र के दाने, 5 जोडी कान की बाली, 11 नाक की बाली कुल वजन 17.5 ग्राम को चुरा कर ले गये।

 

उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना नान्ता पर प्रकरण संख्या 09/2025 बारा 305 (A) बीएनएस में दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी बाबत विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तथा अभियुक्तों की पहचान कर लगातार पीछा करते हुए अभियुक्त काला उर्फ मुख्तयार को दिनांक 24.01.2025 को जिला बूंदी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये सोने के जेवरात कीमतन दो ढाई लाख रूपये के बरामद किये जा चुके है। प्रकरण के शेष अभियुक्त अकबर की तलाश पतारसी जारी है, जिसको शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

 

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है. जो सर्राफा व्यापारियों को बातों में उलझाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम देते आये है। गिरफ्तार अभियुक्तः-

काला उर्फ मुख्तयार पुत्र यासीन अली जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी रामद्वारे के सामने साजीदेडा थाना किशोरपुरा कोटा शहर हाल गेट नम्बर 03 के पास नैनवा रोड बूंदी

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles