गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कवि संगम कोटा की काव्य गोष्ठी राष्ट्र भक्ति की कविताओं के साथ ”आज की शाम शहीदो के नाम” गणेश उद्यान में सम्पन्न हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री विजय जोशी व मुख्य अतिथि श्री नन्दकिशोर शर्मा ‘सरल’ रहे। अध्यक्ष श्री गोरस प्रचण्ड जी रहे एवं संचालन डॉ शिव ‘लहरी’ ने किया । राष्ट्र भक्ति की रचनाओं को लेकर सभी कवियों ने कार्यक्रम को उचाईयों तक पहुँचाया। जिसमें कवि श्री सुरेश पण्डित, श्री राम शर्मा कापरेन, रूपनारायण संजय, कवियित्री गरिमा गौतम गर्विता ,कवियत्री रेणुसिंह राधे एवं उषा दाधीच, बंटी सुमन, महावीर मेहरा ने कविताओं के द्वारा राष्ट्र वन्दना की और कविताओं से शहीदों को श्रदांजली अर्पित की। कार्यक्रम में पधारे सभी सज्जनों को राष्ट्रीय कवि संगम की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में जय हिंद व वन्देमातरम के नारे गुंजायमान हो गये- कवि डॉ शिव ‘लहरी’, (महामंत्री) राष्ट्रीय कवि संगम कोटा🙏
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय कवि संगम कोटा की काव्य गोष्ठी संपन्न हुई






