Thursday, October 15, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“दिवा संगम सभागार में  ‘श्री भगवान महावीर चालीसा’ का ‌लोकार्पण

कोटा /शनिवार को श्री करणी नगर विकास समिति के “आश्रय भवन” में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं दिवा संगम के संयुक्त तत्वावधान में श्री  जैन दिवाकर शिक्षा समिति के सौजन्य से कोटा महानगर के साहित्यकार श्री योगीराज योगी के “श्री भगवान महावीर चालीसा” कृति का विमोचन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रो. हरिमोहन शर्मा ने की, मुख्य अतिथि श्री शिव कुमार जी जैन, अध्यक्ष -जैन दिवाकर कमला महाविद्यालय, जैन दिवाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा जे. डी. पब्लिक स्कूल वल्लभबाड़ी, गुमानपुरा कोटा (श्री दिवाकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित), एवं विशिष्ट अतिथि श्री विष्णु हरिहर थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य राधे श्याम शर्मा  जी की सरस्वती वंदना से हुआ । “श्री भगवान महावीर चालीसा” कृति  एवं कृतिकार योगी राज योगी के परिचय पर प्रकाश श्री रामेश्वर शर्मा रामू भैय्या ने डाला। श्री शिवकुमार जैन , श्री विष्णु हरिहर ने सारगर्भित व्यक्तव्य द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि रघुनंदन रघु ने कार्यक्रम का कुशल संचालन  किया ।  काव्य गोष्ठी  में कवियों ने मधुर काव्य पाठ किया । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक पाठ से संपूर्ण सभागृह भावविभौर होगया।

इस कार्यक्रम में कोटा नगर के अनेक जाने-माने साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में कृति के रचनाकार श्री योगीराज योगी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles