कोटा
फूल माली सैनी विकास समिति के तत्वाधान में विनोबा भावे नगर में 29 दिसंबर रविवार, युवक युवती परिचय सम्मेलन समारोह आयोजित होगा। समारोह में समाज को आर्थिक शिक्षा में अग्रणीय बनाने पर मंथन ओर चिंतन भी होगा।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विनोबा भावे नगर में फूल माली सैनी छात्रावास में बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में सुमन सरिता विमोचन प्रतिभा,भामाशाह, और समाज के अग्रणी बंधुओं का सम्मान और अभिनंदन होगा। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।वरिष्ठजनों ने व्यवस्था का जायजा लिया 51 स्वागत द्वारा भी लगाए जा रहे है कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक सहभोज का कार्यक्रम रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री मदन जी दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा , लाडपुरा विधायक कल्पना देवी को आमंत्रित किया गया है।
आयोजित तैयारी
बैठक में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष बालकृष्ण सुमन,डॉ दुर्गा शंकर सैनी, सत्यनारायण सुमन, रमेश सुमन, राम कल्याण वर्मा,पुरूषोतम अजमेरा, रामविलास जी, कृष्ण मुरारी सुमन, भवानी शंकर जी सुमन, लालचंद जी सुमन, भानुप्रताप सुमन एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।





