कोटा /कल रात्रि में कामना पूर्ण गणेश महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर -3 में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थानी भाषा के मधुर गीतकार प्रेम शास्त्री ने ‘आज तो आवगा री मारां साजन बार बार हिचकी चाली’ हास्य कवि सुशील कलवार ने श्रोता के ठहाके की दाद बटोरी, हिन्दी परौडीकार अनंत आशीष ने अपने अनोखे छंदों की बौछार की, कवि रूपनारायण’संजय ने राजस्थान के गुणगान का गीत पढ़कर श्रोताओं की करतल ध्वनि से समां बंधायी
इस कवि सम्मेलन का मंच संचालन रूपनारायण’संजय द्वारा किया गया जिसमें शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही





