Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वैश्य महासम्मेलन म.प्र. के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, जिलाध्यक्ष विनोद जैन ने किया आभार व्यक्त किया।

वैश्य महासम्मेलन मप्र जिला रायसेन के कैलेंडर-2024 का विमोचन एवं कार्यकताओ की वृहद बैठक का आयोजन जैन धर्मशाला औबेदुल्लागंज में हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी बसंल व समाज के वरिष्ठ अशोक मित्तल, जिला प्रभारी राजेन्द्र अग्रवाल , विधा अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष विनोद जैन आरएनजी की अध्यक्षता में सभी ने मिलकर कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन मप्र के जिलाध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन से जारी होने वाले इस कैलेंडर को प्रत्येक सदस्य को निशुल्क वितरण होना है। उसके लिए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस हेतु प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों का संगठन के जिला पदाधिकारियों ने शाल-श्रीफल से सम्मान भी किया।

कार्यक्रम में कैलेंडर विमोचन के साथ समस्त अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखकर संगठन को मजबूती प्रदान करने ता सदस्यता बढ़ाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के महिला जिला अध्यक्ष नमीता अग्रवाल व तहसील अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल द्वारा कैलेंडरों के प्रकाशन में सराहनीय भूमिका का निर्वहन करने प्रदेश उपाध्यक्ष व समस्त जिला टीम का शाल-श्री फल भेंटकर विशेष सम्मान किया और उनकी सेवाओं की सराहना की। संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल तथा संभाग अध्यक्ष बीके गुप्ता के निर्देशन में रविवार को रायसेन जिले की सभी तहसील केेन्द्रो पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles