Friday, July 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 7 से 9 सितम्बर तक झालावाड़ में आयोजित किया जाएगा

कोटा 5 सितंबर। भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 7 से 9 सितम्बर तक झालावाड़ में आयोजित किया जाएगा। संघ के चितौड़ प्रांत के प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, अखिल भारतीय सीमांत कार्य प्रमुख कैलाश गेंदोलिया, अखिल भारतीय जैविक प्रमुख हुकुमचंद पाटीदार, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा, संगठन मंत्री परमानंद उपस्थित रहेंगे।

 

प्रान्त में किसानों की अलग-अलग समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्र और किसान के मुद्दों पर चर्चा होगी। विभिन्न जिलों से आए सुझाव के आधार पर मांग फा और तीन प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। जिन्हें खुले अधिवेशन में पारित किया जाएगा। अधिवेशन में प्रान्त के कोटा, अजमेर, उदयपुर और बांसवाड़ा सम्भाग के 16 जिलों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। किसान शक्ति संगम में जुटेंगे 50 हजार से अधिक किसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles