कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंद नगर में हिस्ट्री शीटर हजरत गुड्डू के मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई गज में फैले हुए अवैध निर्माण मकान को बुलडोजरों की सहायता से तोड़ा गया। हजरत उर्फ गुड्डू उद्योग नगर थाना क्षेत्र का हिस्ट्री शीटर है जिस पर ढाई दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से अवैध निर्माण को लेकर गुड्डू को नोटिस दिए गए थे,
गुड्डू के खिलाफ रंगदारी, अवैध वसूली व हत्या के प्रयास के 44 से ज्यादा मामले दर्ज है। गुड्डू ने गोविंद नगर इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा करके एक दुकान व एक कारखाना बना रखा था। 15 बाई 20 की दुकान में मीट व अंडे की शॉप संचालित थी। जबकि 20 बाई 25 की जगह में कारखाना चला संचालित होता था। इस कारखाने में कांच का काम होता था।
अभी हाल ही में एक व्यापारी से अवैध वसूली को लेकर हजरत उर्फ गुड्डू की तलाश में कोटा पुलिस जुटी हुई है। लेकिन उसकी अब तक कोई खबर नहीं उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर टंकी के पास हजरत उर्फ गुड्डू के दो मकान है। फरार बदमाश हजरत उर्फ गुड्डू का अवैध निर्माण तोड़ने पुलिस की टीम के साथ बुलडोजर मौके पर पहुंचे जहां मकान तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।




