कोटा हिन्दी साहित्य समिति की ओर से रविवार को रेलवे कर्मचारी संघ कार्यालय में साहित्यकार भगवत सिंह मयंक की माहिया छंद संग्रह, ‘कुछ भाव बटोरे हैं’ पुस्तक का विमोचन
किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह कर्मयोगी ने बताया कि मुख्य अतिथि रेलवे के वित्त अधिकारी राजकुमार प्रजापति, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार भगवती प्रसाद गौतम, जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं
अशोक वशिष्ठ ने पुस्तक का लोकार्पण किया। मुख्य वक्ता रामावतार सागर एवं रघुनंदन हठीला ने पुस्तक के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर साहित्यकार महेश पंचोली, ज्ञान गंभीर एवं टीएस हाड़ा ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। प्रारंभ में डॉ. वीना अग्रवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया, विष्णु हरिहर, योगीराज योगी, सुरेन्द्र सिंह गौड़ एवं गणमान्य मौजूद रहे। संचालन कमलेश कमल ने किया।






