Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री माहेश्वरी पंचायत कोटा की आम सभा में श्री चारभुजा जी मंदिर, सती चबूतरा पाटनपोल को स्थानांतरित करने की मांग

 

श्री माहेश्वरी पंचायत कोटा की आमसभा रविवार को मूंदडा फार्म हाउस पर आयोजित की गई। पंचायत अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया ने बताया कि आमसभा का प्रारंभ भगवान महेश की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन समाज अध्यक्ष एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति पश्चिमांचल राजेश कृष्ण बिरला ने की। इस अवसर पर समाज मंत्री बिट्ठलदास मूंदडा एवं पूर्वी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष महेशचंद अजमेरा भी उपस्थित रहे।

 

सचिव रामचरण धूत, कोटा ने बताया कि आमसभा में गत साधारण सभा की कार्यवाही का पठन एवं पुष्टि व 2022-23 व 2023-24 का सचिव प्रतिवेदन एवं आय व्यय के अंकेक्षित खातों की प्रस्तुति की गई। अध्यक्ष कृष्णगीपाल जाखेटिया ने स्वागत भाषण पढ़ा और गत वर्षों में किए गए कार्यों का विवरण सभा के समझ रखा। आमसभा में सदस्यों ने मंदिर श्री चारभुजा जी एसती चबूतरा, पाटनपोल को स्थानांतरित करने की मांग आमसभा में उठी। मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में समाज को एकजुटता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles