Wednesday, October 28, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एसपी कोटा ग्रामीण ने नेत्रदान संकल्प पत्र भर की,राष्ट्रीय नैत्रदान पखवाड़े की शुरूआत

हाडोती संभाग में नेत्रदान,अंगदान और देहदान के लिए 13 वर्षों से कार्यरत संस्थान शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्धारा 39 वें राष्ट्रीय नैत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ आज पुलिस अधीक्षक (कोटा) ग्रामीण करन शर्मा के नेत्रदान संकल्प पत्र भरने से हुआ ।

शाइन इंडिया फाउंडेशन के नैत्रदान अभियान की सराहना करते हुए,करन शर्मा जी ने कहा कि,परिजन की मृत्यु के उपरांत शोकाकुल परिवारों के सदस्यों द्धारा दिवंगत के नेत्रदान करवाने का कार्य ही,नेत्रदाता को मोक्ष दिलाता है ।

करन जी ने अपना नेत्रदान संकल्प भरते हुए शहर वासियों से अनुरोध किया कि,नेत्रदान के पुनीत कार्य को जन अभियान बनायें और दृष्टीबाधितों की अंधेरी दुनिया रोशन हो सके,इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाये ।

नेत्रदान पखवाड़े के शुभारंभ के इस मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया । साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि,जल्दी ही ग्रामीण क्षेत्र में लगे हुए सभी थानों के पुलिस अधिकारियों के साथ नेत्रदान जागरूकता के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles