प्रेस विज्ञप्ति 1
भाजपा सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला 25 अगस्त को – राकेश जैन
कोटा 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला की तैयारियों को लेकर जी0एम0ए0 प्लाजा सभागाार में जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की जिला टीम की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार सदस्यता अभियान 2024 का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ एक सितम्बर 2024 को होना है। राजस्थान प्रदेश द्वारा एक करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं । भाजपा कोटा शहर द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा के शिर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गये लक्ष्य से ज्यादा भाजपा सदस्यता बनाने का लक्ष्य पूरा किया जायेगा।
सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कार्यशाला सम्पन्न होने के पश्चात् कोटा शहर की जिला कार्यशाला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी के मुख्य आतिथ्य में 25 अगस्त 2024 रविवार को जी0 एम0 एम0 प्लाजा सभागार में होगी।
सदस्यता अभियान को लेकर जिला टीम के साथ साथ भाजपा के 14 मण्डलों की टीम भी तैयार हो चुकी है। जिला कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा भाजपा के जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, सोशल मीडिया, आईटी, मीडिया के संयोजक, मण्डल अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगें।
बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक इन्द्रमल जैन, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, सहसंयोजक रेखा खेलवाल, शैलेन्द्र श्रृषि, महावीर नायक (बिल्लू), सत्यनारायण शर्मा, उपस्थित रहें।






