Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

काव्यांजलि_पब्लिकेशन_कोटा_राजस्थान द्वारा प्रकाशित विष्णु शर्मा ‘ हरिहर’ की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से  श्री करणी नगर विकास समिति के आश्रय भवन के दिवा संगम हॉल में साहित्यकार विष्णु शर्मा ‘ हरिहर’ जी की दो पुस्तकों #पगडंडी_की_पीर (दोहा संग्रह) एवं #त्रिवेणी (हाइकु संग्रह) का महाप्रभु जी बड़े मंदिर के अधिष्ठाता विनय कुमार जी महाराज के सानिध्य में विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में विनय कुमार महाराज सहित मुख्य अथिति साहित्यकार एवम् न्यायिक मजिस्ट्रेट बीना जैन जी , अध्यक्ष समाज सेवी प्रवीण भंडारी जी , हरिमोहन शर्मा जी और लेखक विष्णु शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। समीक्षक विजय जोशी जी ने कृति परिचय प्रस्तुत किया। संचालन रामेश्वर शर्मा ‘ रामू भैया जी’ ने किया। कार्यक्रम में नवीन गौतम , डॉ.प्रभात कुमार सिंघल जी, जितेंद्र ‘ निर्मोही ‘जी, प्रेम चंद शास्त्री जी, वीना अग्रवाल जी, डॉ.मनीषा शर्मा जी , रेखा पंचोली जी , मुकुट मणिराज जी , भगवत सिंह मयंक जी , कालीचरण राजपूत जी , राजेन्द्र गौड़ जी , मंजू किशोर रश्मि जी सहित अन्य कई साहित्यकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मां शारदे की पूजा अर्चना और वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विमोचन समारोह के कुछ छायाचित्र ।

 

नवीन गौतम – 9057558170

प्रकाशक – काव्यांजलि पब्लिकेशन – कोटा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles