श्रद्धा भक्ति परिवार, कोटा
55, नारायण विहार काॅलोनी, बोरखेडा कोटा (राज.)
प्रेसनोट
कोटा/ श्रद्धा भक्ति परिवार के शिष्य साधकों द्वारा 21 जुलाई रविवार को नारायण विहार बोरखेडा स्थित गुरूदेव धाम में महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. के.जी.नागर ने बताया कि रविवार को गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम के तहत प्रातः 9ः30 बजे अखंड ज्योति के पूजन के उपरांत साधकों द्वारा यज्ञ प्रारंभ होगा। जिसमें गणपत्यादि देवो के सिद्ध मंत्रो की आहुतियां प्रदान की जाएगी। सुबह 11ः45 बजे महा आरती होगी। इसके बाद शिष्य साधकों द्वारा 12ः15 बजे से ब्रह्मलीन सद गुरूदेव आचार्य बद्री नारायण शास्त्री का पूजन वंदन कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा।
कीर्ति माथुर




