Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अभय कमांड सेंटर पहुंचे मुख्य सचिव, लाइव कैमरा फीड के आधार पर त्वरित एक्शन की सराहना की

कोटा, 08 अक्टूबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास गुरुवार को कोटा दौरे के दौरान अभय कमांड सेंटर पहुंचे और वहां कैमरों के माध्यम से शहर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी का लाइव दृश्य देखा। मुख्य सचिव ने निगरानी ड्रोन भी उड़ाया।

सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम एवं अभय कमांड सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने कमांड सेंटर की कार्य प्रणाली एवं लाइव कैमरा फीड से अपराध रोकने में मिली सफलता के कुछ उदाहरण दिखाए।

मुख्य सचिव ने कोटा शहर में किशोर सागर तालाब पर मारपीट की घटना को लाइव कैमरे में देखने के बाद पुलिस द्वारा लिए गए त्वरित एक्शन, सीएडी सर्किल पर मारपीट की घटना को लाइव कैमरा पर देखने के बाद आरोपियों को पकड़ने की घटना तथा फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की कैमरे में रिकॉर्ड फीड के आधार पर पुलिस के मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के वीडियो देखे और अभय कमांड सेंटर की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कमांड सेंटर पर रेस्पॉन्स टाइम के बारे में पूछा जिस पर अधिकारियों ने बताया कि किसी भी घटना की कैमरे पर लाइव फीड आने के बाद 4 से 6 मिनट में संबंधित टीम घटनास्थल पर पहुंचकर एक्शन लेती है।

मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर में प्रतिदिन लाइव कैमरा के माध्यम से गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने वाली टीम से भी मुलाकात की और उनसे त्वरित कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

कमांड सेंटर के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोजी लाल मीणा ने बताया कि यहां से पूरे शहर में लगे कैमरों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती है और किसी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गश्ती दल एवं संबंधित थाने को सूचना दी जाती है ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर आईजी कोटा रेंज हरेन्द्र महावर, जिला कलक्टर  पीयूष समारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles