कोटा में ‘Kota’s Got Talent – Chapter 3’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा मंच
कोटा। AK Dance Academy की ओर से आयोजित ‘Kota’s Got Talent – Chapter 3’ इस बार राष्ट्रीय स्तर पर डांस प्रतिभाओं को मंच देने जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी शामिल होकर अपनी डांसिंग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का सेमी-फिनाले 11 अक्टूबर को अहलूवालिया द ग्रेट मॉल ऑफ कोटा (GMK) में आयोजित होगा। वहीं ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर को राधिका रिजॉर्ट एंड वाटर पार्क, टेकड़ा, कोटा में आयोजित किया जाएगा।
सोलो, डुएट और ग्रुप डांस में प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
प्रतियोगिता में सोलो, डुएट और ग्रुप डांस सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 1 लाख 20 हजार रुपये के कैश प्राइज रखे गए हैं। ग्रैंड फिनाले में चयनित सभी फाइनलिस्ट को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे।
सेमी-फिनाले में आमिर आलम जज की भूमिका निभाएंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले में हार्दिक रावत प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज त्रिवेदी होंगे।
कई संस्थाओं का मिल रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में ARN Group, Radhika Resort, Saj Dhaj Tent Decor और The Great Mall of Kota Ahluwalia का विशेष सहयोग है। इसके अलावा Roots School, Cambridge International School, Sagar Arts Rental Dress & Costume Shop, Sony Kids Convent School और The Shama Salon सहित कई संस्थाएं स्पॉन्सर के रूप में जुड़ी हैं।
वहीं Bunty Sound और DV LED Lights कार्यक्रम के DJ एवं LED पार्टनर हैं।
प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास
AK Dance Academy के डायरेक्टर आसिफ खान ने कहा कि कोटा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। Kota’s Got Talent के माध्यम से प्रयास है कि कोटा सहित देशभर के प्रतिभाशाली डांसर्स को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाए, जहां वे बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि Chapter 3 को पहले से अधिक बेहतर और भव्य बनाने के लिए पूरी टीम लगातार मेहनत कर रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते डांस कलाकारों को अपनी पहचान बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।






