Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा कर्मचारी सहकारी समिति का 106वां वार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को, 251 वरिष्ठ सदस्यों का होगा सम्मान

कोटा कर्मचारी सहकारी समिति का 106वां वार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को, 251 वरिष्ठ सदस्यों का होगा सम्मान

कोटा। सहकारिता, पारस्परिक सहयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता की 106 वर्ष की यात्रा पूरी कर चुकी कोटा कर्मचारी सहकारी समिति लिमिटेड संख्या 108 आर, कोटा का 106वां वार्षिक अधिवेशन 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे यूआईटी ऑडिटोरियम, रंगबाड़ी रोड, बालाजी नगर में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के दौरान समिति के 251 नियमित वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर समिति की पुस्तिका का विमोचन सहकार नेता एवं नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला, अध्यक्ष डॉ. मीनू बिरला, उपाध्यक्ष रासबिहारी पारीक, सचिव विमलचंद जैन, उप सचिव दिनेश पनवाड़, महिला संचालक हंसा त्यागी, निदेशक सूर्यकान्त शर्मा, कर्ण सिंह हाड़ा, डॉ. विनोद पंकज, मुकुट बिहारी, ओमप्रकाश शर्मा एवं कार्यकारी प्रबंधक रामचरण धूत ने किया।

समिति के सचिव विमलचंद जैन ने बताया कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओमकृष्ण बिरला मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, कोटा नगर निगम महापौर अनुसूईया गोस्वामी, कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला, श्री हितकारी विद्यालय शिक्षा सहकारी समिति अध्यक्ष सूरज बिरला तथा महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष मंजू बिरला सहित अन्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण बिरला के योगदान को किया याद

सहकार नेता राजेशकृष्ण बिरला ने बताया कि समिति के विकास में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीकृष्ण बिरला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने वर्ष 1960 से 2020 तक संचालक मंडल सदस्य, सचिव और अध्यक्ष के रूप में समिति की जिम्मेदारियां संभालीं और इसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles