Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रस्तावित मथुराधीश कॉरिडोर का प्राधिकरण आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

प्रस्तावित मथुराधीश कॉरिडोर का प्राधिकरण आयुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

कोटा/बुधवार को प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने प्रस्तावित मथुराधीश कॉरिडोर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने मार्ग में बाधा बन रहे शेष 2-4 मकानों के शीघ्र अधिग्रहण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उपायुक्त को निर्देशित किया कि इन संपत्तियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें, ताकि आगे का कार्य अविलंब शुरू करवाया जा सके। वर्तमान में प्रस्तावित मार्ग से मकानों को हटाने का कार्य लगातार प्रगति पर है।

आयुक्त  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होते ही कॉरिडोर निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मकानों को हटाया गया है, उनके शेष हिस्सों को गिरने से बचाने व सुरक्षित सहारा देने के लिए उनके पास रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाए।

इस दौरान प्राधिकरण सचिव  मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त  शिक्षा पवन, सुश्री सृष्टि डबास, निदेशक (अभियांत्रिकी)  रविन्द्र प्रकाश माथुर, अधिशाषी अभियंता  सुमित चित्तौड़ा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles