70वीं राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में कोटा का शानदार प्रदर्शन, छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप
प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर
कोटा। फलोदी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में कोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्रा वर्ग में चैंपियनशिप अपने नाम की।
प्रतियोगिता में विजयश्री सेकेंडरी स्कूल, छावनी, कोटा की खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की खिलाड़ी रिषिका नागर एवं लक्षिता डाबर का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम में हुआ है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय निदेशक संजीव विजय ने रिषिका नागर एवं लक्षिता डाबर का सम्मान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोटा टीम की चैंपियनशिप और दो खिलाड़ियों के राष्ट्रीय टीम में चयन से विद्यालय एवं खेल जगत में खुशी का माहौल है।







