Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

Golden Crown Achievement Award 2026 से सम्मानित हुईं तमन्ना शर्मा

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर ✍️

Golden Crown Achievement Award 2026 से सम्मानित हुईं तमन्ना शर्मा

कोटा। कोटा की मोटिवेशनल स्पीकर, समाजसेवी एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता तमन्ना शर्मा को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, जन-जागरूकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामाजिक योगदान के लिए Golden Crown Achievement Award 2026 से सम्मानित किया गया।

पिछले करीब 8 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय तमन्ना शर्मा महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और महिला आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही हैं। वर्तमान में वे United Women Rights and Anti Corruption Social Justice Division, Kota की अध्यक्ष हैं और विभिन्न सामाजिक एवं जन-जागरूकता अभियानों से जुड़ी हुई हैं।

कठिन पारिवारिक परिस्थितियों से निकलकर समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाने वाली तमन्ना शर्मा का कहना है कि महिलाओं को केवल उनके अधिकारों की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के लिए स्वयं आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाना भी जरूरी है।

नई दिल्ली के Green Lounge Banquet, Peeragarhi में आयोजित Golden Crown Achievement Award 2026 समारोह में तमन्ना शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा तथा स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट एवं इंटरनेशनल पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

तमन्ना शर्मा को इससे पहले भी Inspiring Women of the Year Award, Momentum Award, Leadership Award, Tejaswini Award और Vijay Gatha Award सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम का आयोजन Golden Crown Media के फाउंडर एवं आयोजक पवन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में अजीम एवं रीना सेन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं नीतू राठौर, वीनू कंवर, नीतू राजस्थानी और कौशल्या सहित अनेक समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles