अशफाक अंसारी✍️
कोटा/ पी ए एस हास्पिटल का भव्य उद्घाटन किया जाएगा पंचायत अंसारियान समिति कोटा द्वारा संचालित विज्ञान नगर स्थित पी ए एस मेटरनिटी एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल का भव्य शुभारंभ 20 सितंबर को होने जा रहा है।
संस्था के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी के अनुसार हास्पिटल में महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ,जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, जनरल फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। सोनोग्राफी, ईसीजी समस्त जांचें व अन्य सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी । परामर्श नि:शुल्क रहेगा।
शुभारंभ के दिन सभी नार्मल व सीजेरियन डिलीवरी नि: शुल्क रहेंगी।





