Wednesday, October 14, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्वकर्मा नगर में कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, पशु तबेले और अतिक्रमण हटाए

कोटा, 29 अगस्त। रंगबाड़ी क्षेत्र स्थित कोटा विकास प्राधिकरण की योजना विश्वकर्मा नगर में रिक्त भूखण्डों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्राधिकरण दस्ते ने कार्रवाई की। पशु तबेले बनाकर अतिक्रमण करने तथा गंदगी फैलाने की शिकायत मिलने पर आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर कोटा विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया।

कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि विश्वकर्मा नगर योजना के रिक्त भूखण्डों एवं व्यावसायिक दुकानों के खुले चौक में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शेड, गुमटियां तथा पाल-पल्ली लगाकर पशु तबेले बनाए गए थे। इन स्थानों पर पशु चारा, अपशिष्ट और गोबर आदि फैलने से गंदगी एवं दुर्गंध की स्थिति बनी हुई थी। साथ ही सड़क पर पशुओं के विचरण के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत के बाद कोटा विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुणकांत सोमानी की अगुवाई में कार्रवाई की गई। टीम में भू-अभिलेख निरीक्षक प्रफुल्ल गोयल, पटवारी हितेश माहेश्वरी, थानाधिकारी सत्यनारायण तथा हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मीणा सहित पुलिस एवं प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।

प्राधिकरण दस्ते ने जेसीबी की सहायता से मौके पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पशु तबेले संचालित करने वाले लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles