Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा:अपना घर आश्रम ने लावारिस मिली महिला को परिवार से मिलाया

-भारत सिंह चौहान

कोटा। करीब तीन माह पूर्व तलवंडी क्षेत्र में एक मानसिक विमंदित महिला लावारिस अवस्था में मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रूप से अपना घर आश्रम लाकर उसकी चिकित्सा एवं सेवा-सुश्रूषा शुरू की गई।इस महिला द्वारा अपना नाम संगीता बताया गया लेकिन यह अपना पता बताने में असमर्थ थी ।

आश्रम में निरंतर सेवा और उपचार मिलने से महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वास्थ्य बेहतर होने पर उसने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह रानपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। इसके बाद अपना घर आश्रम के सेवा साथियों ने उसके बताए पते की जानकारी जुटाई और उसे लेकर रानपुरा पहुंचे।

वहां महिला की बहन सुनीता से संपर्क हुआ। आवश्यक पहचान एवं जानकारी की पुष्टि के बाद महिला को उसकी बहन को सौंप दिया गया। साथ ही परिवारजनों को भविष्य में उसकी देखभाल एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अपना घर आश्रम की इस पहल से महिला को न केवल आश्रय और उपचार मिला, बल्कि वह अपने परिवार तक भी सुरक्षित रूप से पहुंच सकी। आश्रम के सेवा साथियों ने इसे सेवा कार्य की सार्थक परिणति बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles