Tuesday, October 6, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जमीनी स्तर कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष-टीकाराम जूली

कोटा में जमीनी कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी, टीकाराम जूली से आबिद खान की मुलाकात

कोटा/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि आने वाले समय में जमीनी स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर जोर देगी, जो लंबे समय से जनता के बीच रहकर लगातार काम कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आबिद खान ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात कर कोटा की राजनीतिक परिस्थितियों और जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा की। आबिद खान ने कोटा की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण रखते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ता पूरे शहर में लगातार जनता के बीच काम करते हैं। चुनाव के दौरान इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत का लाभ पार्टी के विधायक और सांसद प्रत्याशियों को मिलता है, लेकिन चुनाव के बाद कई बार ऐसे कार्यकर्ताओं को अपेक्षित राजनीतिक अवसर नहीं मिल पाते।

आबिद खान ने कहा कि वे लंबे समय से कोटा की धरती पर जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने, गरीबों को चप्पल-जूते वितरित करने सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से वे लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान टीकाराम जूली ने कहा कि आबिद खान जैसे जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम कोटा की आगामी राजनीतिक जिम्मेदारियों और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रमुखता से सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आधार उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और आने वाले समय में ऐसे कार्यकर्ताओं को उचित अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कहा है कि जो कार्यकर्ता जनता के साथ रहकर जनसेवा का संकल्प लेकर लगातार काम करेंगे, उन्हें आने वाले समय में पार्टी संगठन में आगे बढ़ाया जाएगा और योग्य कार्यकर्ताओं को विधायक एवं सांसद के टिकट के लिए भी अवसर दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles