Wednesday, October 7, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुनील कुमार साहू को मिलेगा ‘भारत वैभव श्री सम्मान 2026 अवार्ड, से सम्मानित किया जाएगा

-रामावतार राठौर

राजस्थान के पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए” इंडिया प्राऊड बुक ऑफ रिकॉर्ड “द्वारा ‘भारत वैभव श्री सम्मान” 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

दिनांक 20 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

सुनील कुमार साहू ने इंटरनेशनल गेम में सिल्वर मेडल जीतने के साथ नेशनल स्तर पर लगातार 6 मेडल जीतकर राजस्थान और देश का गौरव बढ़ाया है।

उनकी उपलब्धियों के लिए इससे पहले भी उन्हें “इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड ” राजस्थान सरकार द्वारा ‘ स्टेट सम्मान ‘ “मेजर ध्यानचंद समर्पण अवार्ड”, “भारत खेल गौरव अवार्ड” और “स्वर्ण भारत अवार्ड ” सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

संघर्ष, मेहनत और लगातार सफलता की इस यात्रा में ‘भारत वैभव श्री सम्मान 2026’ एक और गौरवपूर्ण अध्याय है।

AD…………………………………………………….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles