Tuesday, July 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा: मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट ने हज यात्रियों का किया भव्य इस्तकबाल, नई हॉस्पिटल बिल्डिंग की योजना का किया ऐलान

कोटा। मिल्लत चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हज यात्रा से सकुशल लौटे सभी हाजी एवं हज्जानियों के सम्मान में एक भव्य इस्तकबाल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हज यात्री, समाज के गणमान्य नागरिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल भाईचारे, सौहार्द और दुआओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी खलील कुरैशी द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित हॉस्पिटल की जनहितकारी सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हाजी हयात खान ने हॉस्पिटल की प्रस्तावित नई बिल्डिंग की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग बनने से आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन सलीम अब्बासी ने सभी हाजी, हज्जानियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। समारोह आपसी प्रेम, भाईचारे और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआओं के साथ संपन्न हुआ।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles