Wednesday, July 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

27 जुलाई को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का संयुक्त विरोध-प्रदर्शन, इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद करेंगे नेतृत्व

कोटा/सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक, अनुशासनात्मक समिति के सदस्य एवं गुजरात प्रदेश के प्रभारी इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद पीरज़ादा के निजी सचिव द्वारा आज जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पेपर लीक परीक्षाओं, बढ़ती बेरोज़गारी, महँगाई तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के विरोध में 27 जुलाई  को प्रातः 10 बजे जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के संयुक्त विरोध-प्रदर्शन में गुजरात प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों, समन्वयकों, जिला अध्यक्षों, विधानसभा समन्वयकों, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

इंजीनियर इंसाफ अली आज़ाद ने गुजरात प्रदेश के सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नई दिल्ली पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय तथा आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्षरत रही है और आगे भी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय, संगठनात्मक अनुशासन तथा सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से अधिकाधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यह संयुक्त विरोध-प्रदर्शन जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

वक्तव्य में बताया गया कि गुजरात प्रदेश से अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा सभी संबंधित इकाइयों द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles