Thursday, June 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में फिर चाकूबाजी: ई-रिक्शा चालक पर बदमाशों का जानलेवा हमला, पैरों और कमर पर किए ताबड़तोड़ वार

कोटा। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुमानपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार देर रात एक ई-रिक्शा चालक पर 4-5 बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, घायल सोयल अंसारी (24) घंटाघर बजाजखाना क्षेत्र का निवासी है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।

पीड़ित सोयल अंसारी ने बताया कि वह बुधवार देर रात ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। कोटड़ी इलाके में एक सवारी को छोड़ने के बाद वह कुछ देर रुका हुआ था। इसी दौरान 4-5 बदमाश वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उसके दोनों पैरों और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घायल के मित्र राजकुमार ने बताया कि हमले में सोयल को 4 से 5 चाकू लगे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

राजकुमार के अनुसार, सोयल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वह हमलावरों को पहचानता भी नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles