Thursday, June 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कल्पना चावला सर्किल के पास केडीए की कार्रवाई, सर्विस लेन से हटाया अतिक्रमण

भारत सिंह चौहान

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के आयुक्त   बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कल्पना चावला सर्किल के पास निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी भवन के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी, रेत, मिक्सर प्लांट तथा टिनशेड को सर्विस लेन से हटाया गया। निर्माण सामग्री रखे जाने से सर्विस लेन पर अतिक्रमण हो रहा था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।

केडीए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और संबंधित पक्ष को सार्वजनिक मार्गों एवं सर्विस लेन पर निर्माण सामग्री नहीं रखने के निर्देश दिए।

इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, अधिशाषी अभियंता पवन कुमार शर्मा, पटवारी हितेश माहेश्वरी, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप असवाल सहित अतिक्रमण निरोधक दस्ते एवं जाप्ता मौजूद रहा।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles