Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, गले मिलकर दी ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद

अशफाक अंसारी

कोटा/शहर में गुरुवार को ईद-उल-जुहा का पर्व मुस्लिम समाज ने पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया। किशोरपुरा स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जहां हजारों लोगों ने एक साथ सजदे में सिर झुकाकर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी। वहीं घरों में सुन्नत-ए-इब्राहीमी के तहत बकरों की कुर्बानी दी गई।

गले मिलकर दी ईद की बधाई

किशोरपुरा ईदगाह में सुबह 8 .15 बजे मुख्य नमाज अदा की गई। शहर काजी काजी जुबेर अहमद ने तकरीर पेश करते हुए खुतबा पढ़ा और नमाज अता करवाई। उन्होंने कहा कि ईद-उल-जुहा त्याग, कुर्बानी, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देती है। नमाज के बाद समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

जिंदगी बदल देने वाला संदेश

शहर काजी ने अपने बयान में कहा कि समाज में बढ़ रही बुराइयों को खत्म करने के लिए परिवारों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। जो लोग अल्लाह के बताए रास्ते और उसके नियमों पर चलेंगे, वही कामयाबी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पैगाम इंसान की जिंदगी को बदल सकता है।

साथ ही उन्होंने घोषणा की कि घंटाघर क्षेत्र में कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे भी खुशी और अपनत्व के साथ ईद मना सकें।

अधिकारियों ने दी ईद की बधाई

हर वर्ष की तरह इस बार भी किशोरपुरा पुलिस चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसपी तेजस्वनी गौतम नमाज के दौरान मौके पर मौजूद रहीं। नमाज के बाद शहर काजी काजी जुबेर अहमद ने एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा, एडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डिप्टी योगेश शर्मा, सीआई भूरी सिंह एवं चौकी इंचार्ज एसआई फूल सिंह मीणा से मुलाकात की। अधिकारियों ने उन्हें गले मिलकर ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दीं।

ईदगाह परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर मोहम्मद, निवर्तमान पार्षद सलीना शेरी, अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम शेरी, तबरंज पठान, साहिल शेरी और हिम्मत सिंह ने भी एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

शहर की अन्य मस्जिदों में भी अदा हुई नमाज

ईदगाह शॉपिंग सेंटर में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा की गई। वहीं नांता ईदगाह में सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज हुई। नूरी जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles