Friday, July 24, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नरसिंह जयंती विशेष कवरेज- हिरण्यकश्यप के 25 फीट के पुतले का हुआ वध, गूंजे जय कारे

अग्रवाल वैष्णव मॊमीयां पंचायत द्वारा मंगलवार को भगवान नरसिंह जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया, रामपुरा स्थित गांधी चौक में हिरण्यकश्यप के 25 फीट के पुतले का वध किया गया, संस्था के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि भगवान नरसिंह के स्वरूप द्वारा हिरण्यकश्यप के 25 फीट के पुतले का वध करने पर भी उग्रता शांत नहीं हुई, भक्त पहलाद द्वारा हाथ जोड़ने पर भगवान नरसिंह के स्वरूप का गुस्सा शांत हुआ, राम दरबार व शिवजी हनुमान व भक्त प्रहलाद की झांकी सजाई गई, कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर गर्ग ने बताया कि भगवान नरसिंह स्वरूप द्वारा हिरण्यकश्यप के पुतले के कागज व लकड़िया अपने घरों में लोग ले जाते हैं, मान्यता है कि इन लकड़ियो को को घर के बाहर लगाया जाता है, जिस साल भर घर में कोई विघ्न नहीं आता, इस मौके पर संस्था के संरक्षक कैलाश गुप्ता, बालकृष्ण मित्तल, सचिव महेंद्र मित्तल, सुरेंद्र गोयल विचित्र, भाजपा के पंकज मेहता, महिला मंडल की संरक्षिका सावित्री गुप्ता सहित कोटा शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे

चित्रगुप्त मीडिया सेंटर  ✍कीर्ति माथुर की कलम से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles