Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

न्याय के लिए कोटा में मजबूत होगी संगठन की भूमिका

अशफाक अंसारी

कोटा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (आईएचआरएसओ) राजस्थान ने अपनी संगठनात्मक विस्तार योजना के तहत जीशान मोहम्मद को कोटा जोन अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से यह नियुक्ति मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े कार्यों को जिले और संभाग स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

उदयपुर जोनल समन्वयक प्रशांत व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा में आयोजित बैठक में करीब 50 लोगों ने भाग लिया। बैठक में कानूनी पहलुओं, मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता तथा जिले और जोन स्तर पर बढ़ रहे मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएचआरएसओ के प्रदेश समन्वयक मुख्तार अहमद कुरैशी ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक मानवाधिकारों की जानकारी पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संगठन सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। महिला कार्यकर्ताओं ने भी मानव कल्याण और सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। संगठन की संरचना के अनुसार नवमनोनीत जोन अध्यक्ष जीशान मोहम्मद विभिन्न विभागों के लिए जिला सचिवों की नियुक्ति करेंगे तथा शीघ्र ही अपनी पूरी जोनल टीम का गठन करेंगे।

इस अवसर पर मोहम्मद शहजाद, जाकिर हुसैन, सलीम अब्बासी, मुख्तार अंसारी, सलीन, रजत जैन, राहुल जैन एवं आकाश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles