_गिरिराज महावर
कोटा। कोली समाज विकास एवं सुधार संस्था दादाबाड़ी कोटा ने कोली छात्रावास में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती बहुत धूमधाम व बहुत उत्साह पूर्वक मनाई गई। जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कोली समाज कोटा के अध्यक्ष मुकुट जगरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महावर समाज विकास एवं सुधार संस्था के महामंत्री भीमराज महावर ने कार्यक्रम की शुरूआत बुद्ध वंदना से शुरु कर बाबा साहब व महात्मा बुद्ध के मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के महामंत्री भीमराज महावर ने महात्मा बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को जीवन में उतारने के लिए समाज से अनुरोध किया जिसमें अध्यक्ष मोजी राम महावर महामंत्री भीम राज, मुकुट जगरिया, बंशीलाल महावर महेंद्र सिंह गहरवाल, चतर्भुज महावर निर्मला वर्मा सुनैना वर्मा, मांगीलाल महावर सत्यनारायण महावर सागर वर्मा हरिओम शर्मा, सुमित्रा, रामधन महावर, रमेश महावर सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।






