Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण: चांदी का लहसुन बालाजी को अर्पित

_रामावतार राठौर

धरनावद। गांव सुलिया चौकी, जिला झालावाड़ निवासी पवन  पाटीदार तेजरा परिवार की ओर से गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ धरनावद बालाजी मंदिर में चांदी का लहसुन भेंट किया गया।

इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान बालाजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी इस पुण्य कार्य की सराहना की।

पवन पाटीदार तेजरा परिवार द्वारा की गई यह भेंट धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक मानी जा रही है, जो समाज में श्रद्धा और भक्ति की प्रेरणा देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles