इटावा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान(विद्यालय शिक्षा) खण्ड इटावा द्वारा 15अप्रैल बुधवार को डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी (बाबा साहब) के जन्म जयन्ती सप्ताह (समरसता दिवस)के उपलक्ष में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। खण्ड अध्यक्ष विष्णु मीणा कालारेवा ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि चन्द्रकांता मेघवाल पूर्व विधायक के.पाटन अध्यक्षता रजनी सोनी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान मुख्य वक्ता श्याम बिहारी नागर सह-विभाग कार्यवाह, कोटा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
विशिष्ट अतिथि के रूप में नवल शर्मा प्रदेश अध्यापक प्रतिनिधि,ए.बी.आर.एस.एम.श्रीमती गिरिजा सुमन प्रदेश संयुक्त मंत्री महिला, देवकीनन्दन सुमन प्रदेश सह-संयोजक अंकेक्षक प्रकोष्ठ, श्रीमान नन्द किशोर मीणा विभाग संगठन मंत्री, रासबिहारी यादव जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह निमोला भाजपा नेता रहेंगे
खण्ड मंत्री बेनी प्रसाद यादव ने बताया कि आमंत्रित कविगणों में मुकुट मणिराज (गीत कार एवं वरिष्ठ कवि), गिरिराज (आमेटा हास्य कवि), राजेन्द्र गौड़ (ओज कवि), दुर्गाशंकर धांसू (व्यंग्यकार), नैना नसीब कवियित्री श्रृंगार रस,राजेन्द्र पंवार (गीत ऋष), भूपेंद्र राठौर (छंद कवि),उमा मीना (कवियित्री), अखिलेश अखिल (ग़ज़लकार) रहेंगे ओर पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र नागर व राजेन्द्र सत्तावन ने बताया कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संयोजक प्रेमकुमार शास्त्री, कमलाशंकर कुशवाहा सह-संयोजक कुलदीप मीणा, प्रेमकुमार मीणा को बनाया गया है
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 15 अप्रैल बुधवार
स्थान अम्बेडकर चौराहा, ऊपर बस स्टैंड इटावा रहेगा
समय रात्रि 8 बजे शुरू होगा जो रात्रि 3 बजे तक चलेगा बुद्धिप्रकाश मीणा ने कहा लम्बे समय के बाद खण्ड इटावा द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा कवि सम्मेलन के प्रचार प्रसार के लिए ओटो में माईक लगाकर पूरे इटावा कस्बा में घुमाया जा रहा ओर गांवों में मोटरसाइकिल पर माईक लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विधालय शिक्षा खण्ड इटावा के कार्यकर्ताओं में जोश है इसमें लोग बहुत बड़ी संख्या में शामिल होंगे






