कोटा। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मानव कल्याण समिति राजस्थान द्वारा अदालत चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नामा, महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा, अरुण भार्गव, कोषाध्यक्ष केशव मित्तल, विजय माहेश्वरी, जगदीश शर्मा, नेमीचंद विजयवर्गीय, हंसा त्यागी, नीरज कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्य अतिथि हेमंत विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा अद्वितीय थी। स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को वे देश के प्रथम कानून मंत्री बने और उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जीवनभर देश की एकता, समरसता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा ने किया, जबकि अंत में आभार व्यक्त कोषाध्यक्ष केशव मित्तल ने किया।






