Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बैसाखी पर सेवा का संदेश : नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन ने जेके लोन अस्पताल में वितरित की ठंडी छाछ

-कीर्ति माथुर

कोटा | बैसाखी के पावन अवसर पर  मंगलवार  को नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन द्वारा जेके लोन अस्पताल में ठंडी छाछ का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए जेके अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से छाछ वितरित की गई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही सच्ची सेवा है | हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। बैसाखी जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा कर मन को एक अलग ही आनंद आता है | उन्होंने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी पहल से समाज में सहयोग और मानवता की भावना का सकारात्मक संदेश जाता है।

फाउंडेशन के सदस्यो का कहना है कि समय-समय पर सेवा कार्य करना उनकी संस्था की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था द्वारा विगत करीब 3 वर्षो से लगातार भोजन वितरण भी इसी अस्पताल में प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है | संस्था द्वारा समय-समय पर अन्य सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। इन सभी सेवा कार्यो में संस्था की पूरी टीम का लगातार सहयोग प्राप्त होता रहता है |

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles