Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के लैंडमार्क सिटी में बदमाशों का तांडव, कार में आए युवकों ने लाठी-डंडों से मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कोटा शहर की पॉश कॉलोनी लैंडमार्क सिटी में देर रात बदमाशों का जमकर तांडव देखने को मिला। कार में सवार होकर आए कुछ युवकों ने कॉलोनी में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात एक कार में सवार होकर कई युवक कॉलोनी में पहुंचे और अचानक लाठी-डंडों से हमला करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी में रहने वाले लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि बदमाश काफी देर तक उत्पात मचाते रहे और फिर मौके से फरार हो गए।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह घटना किसी आपसी रंजिश या पुराने विवाद के चलते हुई हो सकती है, हालांकि फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से लैंडमार्क सिटी क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles