Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संसद, विधानसभाओं में महिलाओं की होगी 33 प्रतिशत भागीदारी-सुमन शर्मा

_भारत सिंह चौहान

कोटा । नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जनजागरण हेतु, राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले नारी शक्ति वंदन अभियान का रविवार को सम्पूर्ण राजस्थान में एक साथ पत्रकारवार्ता द्वारा शुभारंभ हुआ, इसी क्रम में कोटा संभाग मुख्यालय की पत्रकारवार्ता रविवार को जी.एम.ए. सभागार में आयोजित हुई, जिसमें मंचस्थ राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं नारी शक्ति वंदन अभियान की कोटा संभाग प्रभारी सुमन शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पनादेवी, नारी शक्ति वंदन अभियान की प्रदेशटीम की सदस्य पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व उपमहापौर कोटा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसौदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया रहीं । 

मुख्य वक्ता सुमन शर्मा ने कहा कि भारत की संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण की मांग कई दशकों से चली आ रही थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सितंबर 2023 में सभी दलों के सहयोग से पूरी करके संपूर्ण देश की नारी शक्ति को अधिकार संपन्न बनाया, जिससे भारतीय संसदीय प्रणाली में हर तीसरी सीट महिलाओं को आरक्षित हो गई है। किंतु इसको लोकसभा 2029 के चुनाव से लागू करने में जनगणना और परिसीमन संबंधी बाध़ायें आ रही थी जिन्हें दूर करने के लिए संसद का विशेष सत्र 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी सुधार कर आगामी चुनाव से यह आरक्षण लागू हो जाएगा जिसका लाभ भारत की महिला शक्ति को मिलेगा।

सुमन शर्मा ने कहा कि भारत के इतिहास में यह बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन है जिससे न केवल महिला आरक्षण हो रहा है बल्कि संसद और विधानसभा में सीटों की संख्या भी 33 प्रतिशत बढ़ जाएगी जिससे जनता को अधिक प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा व जन भागीदारी भी बढ़ेगी। जिनका स्वागत संपूर्ण नारी शक्ति सहित देश के सभी वर्गों नें किया है।

लाडपुरा विधानसभा विधायक कल्पना देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुये कहा कि यह ऐतिहासिक पल है, जिसके हम सभी साक्षी बनकर, अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें इतना सशक्त नेतृत्व मिला है जिन्होंने सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अवसर दिये। मोदीजी की अगुवाई में राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित चुनौती पूर्ण क्षेत्र में महिलाओं को अवसर मिले जिसे महिला शक्ति ने पूरे सामर्थ्य के साथ सिद्ध किया है।

नारी शक्ति वंदन अभियान की प्रदेश टोली की सदस्य एवं पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में आरक्षित वर्ग का भी ध्यान प्रधानमंत्री मोदी जी ने रखा है, एससी एसटी वर्ग की महिलाओं को भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा जिसका हम स्वागत करते हैं एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

राकेश जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नये अध्याय का प्रतीक होगा। इस अधिनियम के माध्यम से मोदी जी ने महिलाओं को पुरूषों के बराबर का हक, अधिकार देने का कार्य किया। देश का विकास तभी संभव है जब सबका साथ, सबका विकास होगा। तभी भारत देश आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनेगा।

नारी शक्ति वंदन सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि हर भारतीय महिला के आत्मसम्मान और नीति-निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है। यह अधिनियम महिला नेतृत्व को नई पहचान देगा, विकसित भारत का मजबूत आधार बनेगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो संकल्प लिया, उसे सिद्ध कर दिखाया।

जिलाध्यक्ष राकेश जेन ने बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने हेतु 9667173333 पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया।

अभियान की संभाग प्रभारी सुमन शर्मा ने कोटा शहर, कोटा देहात व बूंदी जिलों की नारी शक्ति वंदन अभियान की जिला टोलियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देेश दिये।

इस अवसर पर कोटा शहर, कोटा देहात व बूंदी जिले से नारी शक्ति वंदन अभियान से जुडी जिलाटीम उपस्थित रही।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles