Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जरूरतमंद बच्चों को पहनाई खुशियों की चप्पलें

कोटा। भदाना गाँव में आज सेवा और संवेदनशीलता की शानदार मिसाल देखने को मिली। रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स भदाना द्वारा रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के तत्वावधान में “चप्पल वितरण” के स्थायी प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद बच्चों को चप्पलें वितरित की गईं। इस सेवा अभियान का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और उनके जीवन में खुशियां भरना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ के अध्यक्ष रोटे. विनय अग्निहोत्री मौजूद रहे। आरसीसी भदाना के अध्यक्ष युधिष्ठिर चानसी ने बताया कि आरसीसी भदाना का गठन इसी वर्ष मार्च में किया गया है और गठन के साथ ही संस्था ने समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटे. विनय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में बताया कि रोटरी द्वारा आरसीसी की शुरुआत वर्ष 1988 में की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरसीसी भदाना भविष्य में भी इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य करता रहेगा और रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन यज्ञदत्त हाड़ा ने प्रभावी तरीके से किया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी भदाना प्रथम कार्यकर्ता संतोष आर्य, सहायिका सीमा, भदाना सेकंड कार्यकर्ता संतोष कौर सहायिका कविता मेघवाल, भदाना थर्ड कार्यकर्ता आशा जादौन सहायिका रानी बाई, आशा सहयोगिनी वंदना शर्मा, अनीता नंगवाड़ा रजनी खंगार, रामकृष्ण मिशन संस्थान कोरो इंडिया की प्रेरक श्रीमती पूजा मीणा, क्लब सदस्य रामनिवास राठौर, राधेश्याम केवट, सुनीता मेघवाल, स्थानीय ग्रामीण रमेश, रामस्वरूप, जगदीश केवट, बबलू मीणा, पवन चानसी, मोहित चानसी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व सेवा कार्यकर्ता मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles