-भारत सिंह चौहान
रामगंजमंडी/शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां की पहल पर आज रामगंजमंडी में स्काउट-गाइड स्थानीय संघ द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजमंडी एवं श्री हीराभाई पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगंजमंडी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर दिनेश कुमार मीणा, बीना सोनी एवं प्रधानाचार्य शिवनारायण धाकड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ, स्काउट-गाइड, एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली रामगंजमंडी के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने एवं व्यवस्थापन में अहम भूमिका निभाई। रैली का मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना तथा समाज में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
रैली के दौरान विद्यार्थियों द्वारा “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे प्रेरणादायक नारों का जोरदार उद्घोष किया गया, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। नगरवासियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इनमें स्काउट-गाइड सचिव दयाल सिंह, बलतेज सिंह, श्याम सुंदर, देवकिशन नागर, शिवराज मीणा, उदय शंकर नावरिया, शीशराम सैनी, संगीता अहीर, मीनाक्षी योगेंद्र, राम कल्याण रेगर, प्रदीप धाकड़, बाबू चंद्रकांत मीणा, सतीश कुमार आचार्य, विशाल गुप्ता, दिलीप शर्मा, राकेश सांखला, विनोद कुमार, हंसराज मीणा, दिनेश कुमार नागर, भारती सोनी, उषा पांडे, संगीता गुप्ता, नीमा धारीवाल, राधा रानी मालव, रुचि महावर, चेलना जैन, अनुप्रभा चौहान, जगदीश प्रसाद शर्मा, नितेंद्र कुमार, वासुदेव प्रसाद शर्मा एवं शंभू दयाल सहित अन्य शिक्षकों और व्याख्याताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर शिक्षा सहकारी 696 परिवार की ओर से प्रकाश जायसवाल, जमनालाल गुर्जर एवं दिनेश कुमार मीणा ने सभी विद्यालयों के स्टाफ, स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
स्काउट-गाइड स्थानीय संघ रामगंजमंडी के सचिव दयाल सिंह ने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न केंद्रों पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा सहकारी एवं स्काउट-गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राजकीय विद्यालयों से जोड़ने का आह्वान किया।






