Tuesday, August 25, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित‘संतरंगी राजस्थान’ में कला-साहित्य-संस्कृति का संगम,‘कोशीथळ की ठकुराणी सा’ की गाथा ने दर्शकों को किया भाव-विभोर

कोटा।राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में ‘संतरंगी राजस्थान’ थीम पर राजस्थान पखवाड़ा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें कला, साहित्य और संस्कृति की त्रिवेणी धारा बहती नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई तथा सरस्वती वंदना कवि सुरेश पंडित द्वारा प्रस्तुत की गई। मंच संचालन कवि रूपनारायण ‘संजय’ ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप माथुर (एल.बी.एस. ग्रुप चेयरमैन), सोनू माथुर, मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवांगी सिंह सिकरवार, विशिष्ट अतिथि शालिनी गौतम तथा दासवानी डेंटल कॉलेज के संस्थापक दासवानी जी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय कवि संगम, कोटा के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार शर्मा ‘शिव लहरी’ एवं उपाध्यक्ष इंदु गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुश्री रिद्धि ने कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही नाटक ‘कोशीथळ की ठकुराणी सा’ का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। नाटककार एवं अभिनेता राम शर्मा ‘कापरेन’ के लेखन व निर्देशन में प्रस्तुत इस काव्यमयी नाट्य प्रस्तुति में वीरेंद्र शक्तावत (महाराणा), हिमानी शर्मा (ठकुराणी), नरेंद्र जैन (मराठी सेनापति), परमहंस सिंह (संदेशवाहक व सैनिक), यशवर्धन शर्मा (युवराज) तथा हेमराज सिंह ‘हेम’ (संगीत) ने प्रभावशाली अभिनय किया।

नाटक में मेवाड़ के भीलवाड़ा के समीप स्थित कोशीथळ की वीरांगना ठकुराणी की शौर्य गाथा को हाड़ौती भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही मनोज गौतम ने राजस्थानी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

 इंदु गौतम के निर्देशन में सामूहिक ‘घूमर नृत्य’ भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें अनिता शर्मा, प्रियंका गौतम, जया शर्मा, वंदना सिंघल, प्रतिमा भारद्वाज, सीमा कंटूरजी, संध्या गौतम, लक्ष्मी कांता शक्तावत, किरण शर्मा, अर्चना गौतम, रंजना गौतम, रश्मि गौतम, प्रमिला जैन, दीपा मित्तल, प्रीति गौतम, सीमा कंटू, चेतना शर्मा व टीना तोमर सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और राजस्थानी संस्कृति को जीवंत किया।

कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रेम शास्त्री, मुरलीधर गौड़, नहुष व्यास, रूपनारायण ‘संजय’, डॉ. शिव लहरी, राम शर्मा ‘कापरेन’, हेमराज सिंह ‘हेम’, हास्य कवि सुशील कलवार, जोधराज परिहार, कालीचरण राजपूत, नंद किशोर सरल, दुर्गाशंकर, गरिमा, राकेश गर्विता, बंटी सुमन व रेणु सिंह ‘राधे’ ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसे  अनिता शर्मा व  स्मृति शर्मा ने संचालित किया। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सन्नी जैन, अमरीश राठौड़, मधुसूदन गौतम, हरि गौतम, तेजकरण मालव, मयूर सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार शर्मा ‘शिव लहरी’ एवं महासचिव राम शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles