Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में राजस्थान दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में ‘सतरंगी राजस्थान’ कार्यक्रम कल

कोटा। राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में राजस्थान दिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में 29 मार्च को शाम 3:00 बजे से एल.बी.एस. विद्यालय परिसर में ‘सतरंगी राजस्थान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कला, साहित्य और संस्कृति का त्रिवेणी संगम देखने को मिलेगा। आयोजन के तहत राजस्थानी लोकनृत्य घूमर और कालबेलिया की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही नाटक ‘कोसीथळ की ठुकराणी सा’ का मंचन भी किया जाएगा।

इसके अलावा राजस्थानी इतिहास एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राजस्थानी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘हाड़ौती काव्य गोष्ठी’ भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध परंपरा, लोक कला और भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles