Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र पूर्णाहुति: 51 दीपों की महाआरती, हवन व कन्या पूजन सम्पन्न

कोटा। महावीर नगर सेक्टर 5 स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि समापन के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर 51 दीपों की भव्य महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दिन में पंडित श्री भैरवनाथ जी के सान्निध्य में यज्ञ मंत्रों के साथ हवन-यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यजमान के रूप में डॉ. गणेश दाधीच एवं श्री भगवान झाला ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

समिति अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बताया कि पूरे 9 दिनों तक विधिवत पूजन और आरती का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष विश्वम्बर दयाल धाकड़ के अनुसार प्रतिदिन आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया। धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ ने बताया कि हवन के पश्चात मंदिर समिति व क्षेत्रीय भक्तों द्वारा 51 कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा भेंट की गई।

इस अवसर पर  भगवान सिंह झाला, सीएल वर्मा, निर्मल गोयल, राकेश उदयवाल, पंकज जायसवाल, महेश पारेता सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन के साथ नवरात्र महोत्सव की पूर्णाहुति की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles