Tuesday, October 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर से कैश और दस्तावेज गायब

कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना गणेश नगर स्थित मकान नंबर 632 की है, जहां 50 वर्षीय बृजेश कुमारी शर्मा का शव उनके घर के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी, जबकि नीचे किरायेदार रहते हैं।

रविवार सुबह जब दूध सप्लाई करने वाला व्यक्ति घर पहुंचा, तब इस घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम, एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका के बेटे राकेश शर्मा के अनुसार, सुबह घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग देखे गए थे। उन्होंने बताया कि दो युवक और एक महिला घर पर आए थे, जो कुछ देर बाद जल्दी में वहां से निकलते हुए दिखाई दिए। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि घर से नकदी और मकान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात गायब हैं।

मामले को लेकर आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला संदिग्ध अवस्था में मिली है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से डिजिटल और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या प्राकृतिक मौत।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles