Thursday, May 28, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

50 वर्षों से अधिक समय से ईदगाह पर ईद मिलन की परंपरा निभा रहे अरुण भार्गव

कोटा। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी अरुण भार्गव पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से लगातार ईद के अवसर पर ईदगाह पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दे रहे हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में अरुण भार्गव ने बताया कि यह सिलसिला 1975 से भी पहले शुरू हुआ था। प्रारंभ में ईद मिलन कार्यक्रम गढ़ के सामने आयोजित होता था, उसके बाद किशोरपुरा गेट पर मिलने की परंपरा रही। एलिवेटेड रोड बनने के बाद वर्तमान में आशापुरा मंदिर के पास ईद के अवसर पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्राचीन ईदगाह पर भी वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत, स्वर्गीय म्हारा उमेश सिंह जी के समय से ईद मिलन कार्यक्रम सद्भावना और भाईचारे का संदेश देते हुए निरंतर आयोजित किया जाता रहा है।

इस वर्ष भी वे हर वर्ष की भांति ईदगाह पहुंचकर सभी को ईद की मुबारकबाद देने गए। इस दौरान शहर काजी जुबेर अहमद साहब को किशोरपुरा पुलिस थाने में माल्यार्पण कर बधाई दी गई। साथ ही घोसीआन कमेटी द्वारा बनाए गए स्वागत स्थल पर पहुंचकर भी सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।

अरुण भार्गव ने कहा कि ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं, जिसे सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles