साजन होळी पै आवो तो हिवड़ो उच्छब करै……… दर्पण
रोटेदा बून्दी राजस्थान हाडीराणी राजस्थानी भाषा मान्यता,साहित्य सिरजण अर सास्कृतिक मंच रोटेदा द्वारा होली के उपलक्ष मे काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक जेन ने की। मुख्य अतिथि लोकेश मीणा रहे। गोष्ठी की शुरुआत लोकेश कुमार आजाद की सरस्वती वन्दना से हुई। पुष्कर चोधरी ने फागुन के भक्ति गीत पढे। सत्यप्रकाश गोतम नै हास्य व्यंग से गुदगुदाया तो दीपेश सुमन नै गंभीर कविता पाठ कर प्रभाव छोड़ा। बालकवि अंशुल गोतम नै अपने काव्य से मस्ती दी। कवयित्री कोमल शर्मा ने होली के मन मोहक छन्दो से वाहवाही लूटी। मनोज सोनी नै पढाई और बेरोजगारी पर तंज कसा। मनीष गोतम ने समसामयिक काव्य पाठ किया। मंच संरक्षक/संस्थापक देवकी दर्पण नै साजन होळी पै आवो तो हिवड़ो उच्छब करै………। प्रकृति परक होली गीत से गोष्ठी का समापन कर सभी कवियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन मुकेश शर्मा ने किया।





