*स्पीकर बिरला कल से दो दिन मुम्बई में*
विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे लोक सभा अध्यक्ष
कोटा/नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार से मुम्बई के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
लोक सभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर बिरला शनिवार सुबह 10.30 बजे हवाई मार्ग से मुम्बई पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे कांदिवली ईस्ट स्थित तेरापंथ भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा केपिटल मार्केट पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे वे बाबरेकर नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में जाएंगे।
अगले दिन रविवार सुबह 10 बजे को बिरला मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में राजस्थान स्नेह मिलन समारोह में प्रवासी राजस्थानी समुदाय से संवाद करेंगे। इसके अलावा भी वे युवाओं से संवाद तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 6 बजे वे दहीसर ईस्ट स्थित संजीवनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।





